विकिपीडिया:बर्बरता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

बर्बरता जानबूझकर सामग्री जोड़ कर, हटा कर या परिवर्तित कर कर विकिपीडिया की अखंडता के साथ समझौता करने का प्रयास है। ठेठ बर्बरता के उदाहरण हैं लेख में अप्रासंगिक आपत्तिजनक चीज़े और अशिष्ट हास्य जोड़ना, अवैध तरीके से पृष्ठों को रिक्त करना और पेज में स्पष्ट बकवास डालना। निंदापूर्ण उपयोगकर्ता खातों और आईपी पते का निर्माण या उपयोग भी बर्बरता हो सकती है।

भले ही पथभ्रष्ट हो, जानबूझकर आम सहमति के खिलाफ हो, या व्यवधानकारी हो, अच्छी नीयत से विश्वकोश में सुधार करने के लिए किया गया प्रयास बर्बरता नहीं है। सामग्री पर संपादन युद्ध बर्बरता नहीं है। सावधानी से विचार करना आवश्यक हो सकता है, लाभकारी, हानिकारक लेकिन नेकनीयत और उपद्रव मचाने वाले संपादन में अंतर करने के लिए।

बर्बरता के प्रकार[संपादित करें]

टैग का दुरुपयोग[संपादित करें]

गैर सामग्री टैग को दुर्भावनापूर्ण लगाना जैसे {{हटाएँ}} {{हहेच लेख}}, या अन्य टैग उन पृष्ठों पर जो इस तरह के मानदंडों को पूरा नहीं करते। इसमें आधारहीन तरीके से {{नीति}} या अन्य टैग हटाना भी शामिल है।

खाता निर्माण, दुर्भावनापूर्ण[संपादित करें]

सदस्य खाते बनाना जिसमें जानबूझकर आपत्तिजनक या व्यवधानकारी शब्द है, बर्बरता माना जाता है चाहे खाते का उपयोग किया गया है या नहीं।

परिहार बर्बरता[संपादित करें]

विलोपन उम्मीदवारों को छुपाने या ऐसी सामग्री का विलोपन टालने के क्रम में {{हटाएँ}}, {{कॉपीराइट उल्लंघन}} या अन्य संबंधित टैग हटाना। बहरहाल, यह अक्सर ग़लती से नए सदस्यों द्वारा किया जाता है जो हहेच प्रक्रियाओं से अपरिचित हैं और ऐसे सदस्यों को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिये है और इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उन्हें उचित पेज के ओर इशारा करना चाहिये।

रिक्त करना, अनुचित[संपादित करें]

बिना किसी कारण के पेज की सामग्री के सभी या महत्वपूर्ण भागों को हटाना, या बकवास के साथ पूरे पृष्ठों को बदलना। कभी कभी सारांश में कोई वैध कारण दिये बिना संदर्भित जानकारी या महत्वपूर्ण सत्यापनीय संदर्भ हटा दिये जाते हैं। बहरहाल, अभिप्रायपूर्ण सामग्री हटाना आमतौर पर बर्बरता नहीं माना जाता है, जहाँ सामग्री को हटाने का कारण सामग्री के परिक्षण से आसानी से स्पष्ट है, या जहाँ जाहिरा तौर पर वैध सामग्री को हटाने के लिए एक गैर-तुच्छ विवरण उपलब्ध कराया गया है, जोड़ा गया है, या संपादन सारांश में संदर्भित किया गया है।

कॉपीराइट सामग्री, बार-बार डालना[संपादित करें]

चेतावनी दी जाने के बावजूद विकिपीडिया पर सामग्री डालना या उपयोग करना जो मायनों में विकिपीडिया के कॉपीराइट नीतियों का उल्लंघन है, बर्बरता है। क्योंकि सदस्य अनजान हो सकता है कि जानकारी कॉपीराइट है, या कैसे ऐसी सामग्री को विकिपीडिया नीतियों के तहत इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं, इस तरह का व्यवहार तभी बर्बरता हो जाता है जब सामग्री का कॉपीराइट प्रकृति और इसके उपयोग को प्रतिबंधित करने वाली प्रासंगिक नीति सदस्य को बता दी गई हो और तब भी उसका व्यवहार जारी है।

छवि बर्बरता[संपादित करें]

अनुपयुक्त पृष्ठों पर स्पष्ट छवियाँ रखना, सदमे छवियों को डालना, या छवि(यों) का उपयोग ऐसे करना जो विघटनकारी है। हालांकि कृपया ध्यान दें विकिपीडिया "नाबालिगों की सुरक्षा" व किसी भी अन्य सांस्कृतिक कारकों के लिए सेंसर नहीं है और स्पष्ट छवियों को वैध कारणों के लिए (अर्थात, अगर विश्वकोश मूल्य के अनुरूप है) पृष्ठों पर डाला और/या रखा जा सकता हैं।

वार्ता पृष्ठ बर्बरता[संपादित करें]

अवैध तरीके से दूसरों की टिप्पणी (याँ) हटाना या बदलना। हालांकि, बर्बरता युक्त टिप्पणी, आंतरिक स्पैम, या उत्पीड़न या व्यक्तिगत हमले रिक्त करना स्वीकार्य है। अहस्ताक्षरित टिप्पणी की भी पहचान करना स्वीकार्य है। सदस्यों को भी अपने स्वयं के सदस्य वार्ता पृष्ठों से टिप्पणियों को हटाने के लिए अनुमति दी जाती है।

साँचा बर्बरता[संपादित करें]

हानिकारक या विघटनकारी तरीके से विकी भाषा या साँचो के पाठ को संशोधित करना। यह विशेष रूप से गंभीर है, क्योंकि यह नकारात्मक तरीकें से एकाधिक पृष्ठों की दिखावट को प्रभावित करेगा।

सदस्य और सदस्य वार्ता पृष्ठ बर्बरता[संपादित करें]

अन्य व्यक्ति के सदस्य पृष्ठ पर अनिष्ट, नाजायज़ संपादन बर्बरता माना जा सकता है। सदस्य पृष्ठ उनके संबंधित सदस्यों के नियंत्रण में माना जाता है और कुछ अपवादों के साथ, बिना संबंधित सदस्यों की अनुमति के संपादित नहीं किया जाना चाहिए। देखें, वि:सपृ#स्वामित्व

क्या बर्बरता नहीं है[संपादित करें]

कई बार निम्न स्थितियों को बर्बरता के रूप में संदर्भित किया जाता हैं, पर वह आम तौर पर बर्बरता के रूप नहीं माने जाते है। हालांकि, प्रत्येक मामले को स्वतंत्र रूप से देखा जाना चाहिए, ध्यान में लेकर कि कार्यों ने विकिपीडिया की नीतियों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है या नहीं।

विघटनकारी संपादन या ज़िद्द[संपादित करें]

कुछ सदस्य किसी दूसरों के साथ, जो उनसे संपादन मुद्दे पर बात करने को तैयार है, समझौता करने के लिए इच्छुक नहीं होते। संपादन युद्ध बर्बरता नहीं है और उससे इस तरह नहीं निपटा जाना चाहिये।

उत्पीड़न या व्यक्तिगत हमले[संपादित करें]

निजी हमले और उत्पीड़न की अनुमति नहीं है। कुछ उत्पीड़न जैसे सदस्य पृष्ठ ,या लेख में व्यक्तिगत हमले डालने बर्बरता ही है, लेकिन उत्पीड़न अपने आप में बर्बरता नहीं है और उसे अलग ढंग से नियंत्रित किया जाना चाहिए।

प्रयोग करने वाले सदस्यों द्वारा संपादन परीक्षण[संपादित करें]

सदस्य कभी-कभी एक प्रयोग के रूप में पृष्ठों को संपादित करते हैं। इस तरह के संपादनों, जबकि निषिद्ध है, से बर्बरता से अलग ढंग से व्यवहार करा जाता है। इन सदस्यों को चेतावनी दी जानी चाहिए और अगर उपयुक्त हैं तो स्वागत किया जाना चाहिये और विकिपीडिया प्रयोगस्थल की सिफारिश कर देनी चाहिये जहाँ वह अनजाने में विघटनकारी हुए बिना परीक्षण संपादन करना जारी रख सकते हैं। पंजीकृत सदस्य, सदस्य उपपृष्ठ के रूप में अपना प्रयोगपृष्ठ बना सकते हैं।

विकिपीडिया के उद्देश्य से समझ की कमी[संपादित करें]

कुछ सदस्य विकिपीडिया के उद्देश्य या नियमों से परिचित नहीं होते और वह ऐसे संपादन शुरू कर सकते है मानो यह कोई अलग माध्यम हो—जैसे मंच या ब्लॉग—जो अनुभवी सदस्यों को अनुत्पादक या बर्बरता लग सकता हैं। ऐसे संपादन आमतौर पर पूर्ववत किये जा सकते हैं और इन्हें बर्बरता के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

गलत जानकारी, आकस्मिक[संपादित करें]

सदस्य, जो अच्छी नीयत में, किसी लेख में सामग्री डालता हैं जो तथ्यात्मक गलत है, लेकिन विश्वास में कि वो सही है। ऐसा सदस्य विकिपीडिया में योगदान और सुधार करने की कोशिश कर रहा है न कि उपद्रव मचा रहा है। अगर आपको लगता है लेख में गलत जानकारी अच्छी नीयत से जोड़ी गई है, एक बार में उसे हटा दे अगर आप निश्चित हैं कि वो गलत है, या उसकी तथ्यात्मकता की चर्चा करे उस संपादक के साथ जिसने वो डाली है।

अर्थहीन, आकस्मिक[संपादित करें]

हालांकि जानबूझकर एक पेज में बकवास जोड़ना बर्बरता का एक रूप है, कभी-कभी ईमानदार संपादक खुद को सही ढंग से व्यक्त नहीं कर पाते (जैसे, वाक्यविन्यास में कोई त्रुटि हो सकती है, विशेष रूप से दूसरी भाषा के रूप में हिन्दी का उपयोग करने वाले विकिपीडियनों के लिए)। इसके अलावा, कनेक्शन त्रुटियों या संपादन अंतर्विरोध से अनजाने में अर्थहीन या दुर्भावनापूर्ण संपादन जैसी दिखावट का उत्पादन हो सकता हैं। किसी भी स्थिति में, अच्छी नीयत माने

गलत विकि मार्कअप और शैली[संपादित करें]

अनुभवहीन सदस्य, अक्सर विकिपीडिया के स्वरूपण और व्याकरण मानकों के साथ अपरिचित होते हैं, जैसे आंतरिक और/या बाहरी कड़ियाँ कैसे बनाये या कौन से शब्द बोल्ड या इटैलिक किये जाने चाहिए, आदि। उनका बर्बर नामकरण करने के बजाए, बस समझाए कि मानक शैली क्या है, शायद लेख को कैसे बदलें? दस्तावेज़ीकरण की ओर इशारा करते हुए।

नीति और दिशानिर्देश पन्ने, अच्छी नीयत से परिवर्तन[संपादित करें]

इस जैसे विकिपीडिया की नीतियों और दिशा निर्देशों पृष्ठों को संपादित करने के लिये, मुद्दों पर आम सहमति के कुछ ज्ञान की आवश्यकता होती है। अगर लोग आम सहमति को गलत निर्णय समझेंगे, तो यह बर्बरता नहीं माना जाएगा; बल्कि यह उन लोगों के साथ मामले पर चर्चा करने के लिए एक अवसर हो सकता है, और उन्हें आम सहमति को समझने में मदद मिलेगी।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

टूल[संपादित करें]

दिशानिर्देश[संपादित करें]